Skip to main content

Posts

कृष्ण ने कब देह छोड़ दी थी, जानिए ऐतिहासिक प्रमाण...

Image
आर्यभट्‍ट के अनुसार महाभारत युद्ध 3137 ई.पू. में हुआ। नवीनतम शोधानुसार यह युद्ध 3067 ई. पूर्व हुआ था। इस युद्ध के 35 वर्ष पश्चात भगवान कृष्ण ने देह छोड़ दी थी तभी से कलियुग का आरंभ माना जाता है। भज गोविंदम मूढ़मते कृष्ण जन्म और मृत्यु के समय ग्रह-नक्षत्रों की जो स्थिति थी उस आधार पर ज्योतिषियों अनुसार कृष्ण की आयु 119-33 वर्ष आंकी गई है। उनकी मृत्यु एक बहेलिए के तीर के लगने से हुई थी। युद्ध के बाद जब यदुवंशियों के कुल का नाश हो गया था तब कृष्ण जंगल में चले गए थे, जहां वे विश्राम कर रहे थे तभी बहेलिए ने उनके पैर को देखकर हिरण समझा और तीर मार दिया।

भगवान कृष्ण से जुड़ी 11 रोचक बातें......

Image
'हे धनंजय! मुझसे भिन्न दूसरा कोई भी परम कारण नहीं है। माया द्वारा जिनका ज्ञान हरा जा चुका है, ऐसे आसुर-स्वभाव को धारण किए हुए, मनुष्यों में नीच, दूषित कर्म करने वाले मूढ़ लोग मुझको नहीं भजते।'- गीता   कृष्ण को हिंदू धर्म में पूर्णावतार माना गया है। कृष्ण को ईश्वर मानना अनुचित है, किंतु इस धरती पर उनसे बड़ा ईश्वरतुल्य कोई नहीं है इसीलिए उन्हें पूर्ण अवतार कहा गया है। कृष्ण ही गुरु और सखा हैं। कृष्ण ही भगवान हैं। कृष्ण हैं राजनीति, धर्म, दर्शन और योग का पूर्ण वक्तव्य।   > >  कृष्ण को जानना और उन्हीं की भक्ति करना ही हिंदुत्व का भक्ति मार्ग है। अन्य की भक्ति सिर्फ भ्रम, भटकाव और निर्णयहीनता के मार्ग पर ले जाती है। भजगोविंदम मूढ़मते।  

श्रीकृष्ण की आठ पत्नियां.....

Image
कृष्ण पत्नी :  कृष्ण को चाहने वाली हजारों महिलाएं थीं। प्रत्येक महिला का जीवन रोचक और महत्वपूर्ण है। कृष्ण ने आठ महिलाओं से विवाह किया- रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा। 1.   रुक्मिणी-कृष्ण :   महाभारत के अनुसार विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी के 5 भाई थे- रुक्म, रुक्मरथ, रुक्मबाहु, रुक्मकेस तथा रुक्ममाली। रुक्मिणी सर्वगुण संपन्न तथा अति सुन्दरी थी। उसके शरीर में लक्ष्मी के शरीर के समान ही लक्षण थे अतः लोग उसे लक्ष्मीस्वरूपा कहा करते थे। भीष्मक और रुक्मिणी के पास जो भी लोग आते-जाते थे, वे सभी श्रीकृष्ण की प्रशंसा किया करते थे। श्रीकृष्ण के गुणों और उनकी सुंदरता पर मुग्ध होकर रुक्मिणी ने मन ही मन तय कर लिया था कि वह श्रीकृष्ण को छोड़कर अन्य किसी को भी पति रूप में स्वीकार नहीं करेगी। उधर, श्रीकृष्ण को भी इस बात का पता हो चुका था कि रुक्मिणी परम रूपवती होने के साथ-साथ सुलक्षणा भी है। किंतु रुक्म चाहता था कि उसकी बहन का विवाह चेदिराज शिशुपाल के साथ हो। शिशुपाल रुक्मिणी से विवाह करना...